दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा धर्म लखनऊ में आयोजित त्रिदिवसीय "श्री राधा माधव रसामृत कथा" का आज भव्य विराम हुआ। वृन्दावन धाम की देवी महेश्वरी श्रीजी ने कथा के विश्राम एवं तृतीय दिवस की कथा में राधा जी की बाल्य लीलाओं का वर्णन करते हुए भांडीर वन में ब्रह्म जी के द्वारा श्री राधा माधव के विवाह की कथा श्रवण कराई और सेवा भावों का वर्णन किया कि सेवा भाव जिनके अंदर होता है और जो समाज की सेवा में अपना तन मन धन कुछ भी लगाते है उन्हें दिव्य पुण्य की प्राप्ति होती है ।दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा दिनाँक 5 से 8 मार्च 2026 तक पूज्या साधना श्री जी के मुख से "श्री राधा माधव रसामृत कथा(5 से 7 मार्च) एवं नीतीश भारद्वाज जी द्वारा महानाट्य चक्रव्यूह (8 मार्च)‘’ का आयोजन दयालबाग, लखनऊ, उ0प्र0 के में किया जा रहा है।
आज की कथा में मुख्य अतिथि श्री अनिल जी क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आचार्य प्रदीप भैया जी मंगलधाम देवघर झारखंड , पूर्व मंत्री एवं भाजपा मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नीरज सिंह जी, आचार्य संतोष जी, डॉ आशीष गौतम जी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय चतुर्वेदी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महेश चंद्र चतुर्वेदी जी, न्यायमूर्ति उच्चन्यायालय मा. श्रीप्रकाश जी, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह दयाल जी, आयोजन के संयोजक श्री अमरजीत मिश्रा, सेवा मिशन के सहसंयोजक श्री राघवेंद्र सिंह जी, कथा संयोजक श्री मानवेन्द्र सिंह पटेल जी, नाट्य संयोजक श्री अभिषेक सिंह आशु जी, रामानंद कटियार जी, शिवम शुक्ला जी, गिरीश चंद्र सिन्हा जी, डॉ जयवीर सिंह जी, घनश्याम चतुर्वेदी जी, श्री शक्ति सिंह जी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय, दिनेश सिंह, अभय कुमार पाल जी, विनीता जी, एकता जी, माधुरी जी , ओमकार पांडेय, रणविजय सिंह, अखंड प्रताप सिंह, एल पी पांडेय, संदीप मिश्रा,चंद्रसेन सिंह, राजेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह, मुकेश गोयल जी, उमेश निगम जी, वीर सिंह जी, गोपेश पाल जी सहित महानगर के सैकड़ों गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन एक स्वैच्छिक सेवा संगठन है जो हरिद्वार में कुष्ठ पीड़ित, अनाथ, असहाय निराश्रित लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के अनेक प्रकल्पों का संचालन निःशुल्क रूप से समाज के सहयोग से विगत 30 वर्षाें से निरन्तर कर रहा है।


Comments