लखनऊ में रत्ना वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम



लखनऊ के निराला नगर में रत्ना वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने बड़े उत्साह से होली का त्यौहार मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और ढोल पर होली के गीत गाए और नृत्य किया। इस दौरान फूलों की वर्षा भी की गई। फाउंडेशन की अध्यक्षा रत्ना श्रीवास्तवा ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक अवसर था कि वे अपने आप को खुशियों में डुबो सकें और आपसी भाईचारे का संदेश दे सकें। कोषाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी संस्था ने बहुत ही कम खर्चे में यह त्यौहार मनाया है ताकि वे गरीब लोगों की मदद कर सकें।



कार्यक्रम में रत्ना वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा रत्ना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव, प्रबंधक आयुषी, नीलम, दीपा, रिचा, इंदु, रेशमा, शैल्या, रेशु जैन, प्रीति, रूबी जैन, प्रतिभा, रजनी, अंजलि, कल्पना, विजयलक्ष्मी, श्वेता रस्तोगी आदि महिलाएं शामिल रहीं।

Comments