लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा निदेशालय पंचायतीराज विभाग में (ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की भूमिका ) को लेकर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन मा०पंचायतीराज मंत्री जी के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना शामिल रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संतकबीरनगर के विधायक माननीय गणेश चंद्र चौहान ने पदाधिकारियों को संबोधित किया।
जिसमें विभाग के तमाम अधिकारियो जैसें - श्री मान प्रमुख सचिव पंचायतीराज,व निदेशक पंचायतीराज विभाग व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की ।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंतलाल गौतम व संचालन मयंक ने किया साथ ही प्रदेश के तमाम वक्ताओं जैसे - श्री कुलदीप वाल्मीकि ( कार्यकारिणी अध्यक्ष) , श्री शिवप्रकाश यादव ( कार्यवाहक अध्यक्ष) श्री राघवेन्द्र तिवारी ( प्रदेश प्रभारी) श्री क्रांति सिंह (प्रदेश संप्रेक्षक) श्री डीडी चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री राजू धानुक ( प्रदेश मंत्री) श्री श्रृवण पाल (प्रदेश संगठन मंत्री) आदी पदाधिकारियों ने तमाम जनपदों से आए पदाधिकारियों जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया ।
कार्यक्रम के आयोजक उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत सम्मान किया तद्पश्चात अवगत कराते हुए बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 18 वर्षों से न तो विभागीय सेवा नियमावली बनाई गई है और न ही पदोन्नति प्रदान की गई है जबकि पंचायतीराज विभाग सहित अन्य सभी विभागों में पदोन्नति की व्यवस्था है। अधिकारियों द्वारा कभी कहा जाता है कि आप पर चतुर्थ श्रेणी सेवा नियमावली लागू है तो कभी सेवा नियमावली बनाए जाने की बात करते हुए कमेटियां गठित कर दी जाती है लेकिन न तो नियमावली बनाई गई न ही पदोन्नति प्रदान की गई जबकि इस संबंध में श्री मान मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में 29 मई 2026 को आहुत बैठक जिसमें विभाग के तमाम उच्च अधिकारी मौजूद थे की कार्यवाही में बिन्दु संख्या 05 पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाया जाना व पदोन्नति स्वरूप व ब्लाक स्तर पर 02-02 पद स्वच्छता निरीक्षक के सृजन किया जाना उपयुक्त पाया गया है। किंतु अब तक उस प्रस्ताव पर निदेशालय स्तर से कोई कार्यवाही न की जा रही जबकि अन्य प्रस्ताव जिसमें विभागीय अधिकारियों के संबंध में बात कही गई थी शासन को उपलब्ध करा दिया गया है।
साथ ही ब्लाक स्तर पर 02- 02 पद जो कि स्वच्छता निरिक्षको के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु निर्धारित किये गये थे उसके ग्राम पंचायत अधिकारी संघ रोड़ा अटका रहा है और उक्त पदों पर भी अपना दावा ठोक रहा है। जिससे कर्मचारियों व पदाधिकारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
संगठन ने कहा कि यदि अधिकारियों द्वारा जल्द प्रस्ताव शासन को उपलब्ध नहीं कराया गया अथवा हमारे साथ पश्चात् की राजनीति की गई तो इस बार आर पार की लड़ाई की जायेगी ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी द्वारा कहा गया कि हम आपकी बात माननीय मुख्यमंत्री जी व विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचायेंगे जिससे आपकी लंबित मांगों निराकरण शीघ्र कराया जा सके।
मा० पंचायतीराज मंत्री जी ने अपने संबोधन में कर्मचारियों की पदोन्नति एवं सेवा नियमावली बनाये जानें का पूर्ण आश्वाशन दिया तथा माननीय मुख्य मंत्री जी से इस संबंध में जल्द कार्यक्रम के माध्यम से इसकी घोषणा की जाने की बात की ।
इस पर संघ ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग एवं माननीय प्रमुख सचिव तथा माननीय विधायक गणेश चंद्र चौहान जी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष - श्री कुलदीप वाल्मीकि कार्यवाहक अध्यक्ष - श्री शिव प्रकाश यादव , प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत वाल्मीकि,संगठन मंत्री श्रवण पाल ,संप्रेक्षक क्रांति सिंह, प्रदेश मंत्री - राजू धानुक प्रदेश उपाध्यक्ष - डीडी चौहान , नरेन्द्र भराला, शंभू नाथ भारती ,रणजीत गौतम, पवन वाल्मीकि ,राजू भारती,मनोज भारती ,श्री नाथ ,मुकेश, नरेन्द्र सिंह आदी ने कार्यक्रम में 75 जनपदों के महिला व पुरुष पदाधिकारीयों के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने संबोधन में सेवा नियमावली व पदोन्नति के लिए हर संघर्ष में साथ और तैयार रहने की बात कही
संघ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चलकर आए समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।

Comments