सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स श्मशान घाट पर रोटियां सेकते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो देख हर किसी का दिमाग खराब हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी श्मशान में जलती हुई चिता पर रोटियां सेकते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। वीडियो में शख्स के पास आटे का गड्डा और दूसरी चीज भी रखी हुई दिखाई दे रही है। ऐसा करते हुए शख्स के चेहरे पर किसी भी तरह का डर नजर नहीं आया है। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ यूजर्स का खौफनाक वीडियो।
वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग
वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- इस कहते हैं दूसरे की चित्ता पर रोटी सेकना। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- महाकाल का भक्त है साहब। तीसरे यूजर ने लिखा- भूत जैसा कुछ भी नहीं है मैं ही भूत हूं। चौथे यूजर ने कॉमेडी करते हुए कहा कि ये पक्का मेरा दोस्त होगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स पर जमकर लताड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तरह के वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग डिस्टर्ब भी हो सकते हैं। क्योंकि ये वीडियो सही में डरावना है।
Comments