मालदीव में मोदी सरकार को लेकर वॉशिंगटन पोस्ट ने किया था सनसनीखेज दावा, भारत ने दिया जवाब

 


अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट में 30 दिसंबर को एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि मोदी सरकार ने भारत समर्थक नेता को मालदीव का राष्ट्रपति बनाने की कोशिश की थी.

इसके अलावा यह भी दावा किया गया था कि भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रिसर्च एंड एनलिसिस विंग यानी रॉ ने मालदीव में विपक्षी पार्टियों के नेताओं से वहाँ के मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू को हटाने पर भी चर्चा की थी.

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत ने 2023 के मालदीव चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार भारत समर्थक इब्राहिम सोलिह को राष्ट्रपति बनाए रखना चाहती थी. रिपोर्ट ने अनुसार, जब इब्राहिम सोलिह चुनाव हार गए तो मोहम्मद मुइज़्ज़ू को हटाने पर चर्चा हुई थी.शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट मालदीव पर है और दूसरे में पाकिस्तान का ज़िक्र है. रिपोर्टर और न्यूज़पेपर दोनों सवालों के घेरे में हैं. भारत के प्रति इनकी शत्रुता साफ़ झलकती है. इनकी गतिविधियों के पैटर्न को आप देख सकते हैं. इनकी विश्वसनीयता क्या है, यह आप पर छोड़ देते हैं. इन रिपोर्टों को लेकर हमारी कोई चिंता नहीं है.''

Comments