प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ (Mahakumbh) पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। यह महोत्सव शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, जिसमें से पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति दो दिनों में करोड़ों की संख्या में लोगों ने डुबकी लगाई। आखिर महाकुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या को कैसे मापा जा रहा है? आइए समझते हैं।
महाकुंभ 2025 में संगम नगरी आ रही करोड़ों लोगों की भीड़ को मापने के कई पैमाने हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार गिनती के लिए आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रही है। यह एआई कैमरे मेले में मौजूद लोगों की संख्या का अनुमान लगा रहे हैं।
दिव्य, अलौकिक... महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर नागा साधुओं की डुबकी, मकर संक्रांति पर संगम का नजारा देखिए

तीर्थनगरी प्रयागराज में संगम की पावन धरा पर महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ हो चुका है। आज संगम में अमृत स्नान के प्रथम दिन का अलौकिक दृश्य सबको मंत्रमुग्ध करने वाला है।

मकर संक्रांति में अमृत स्नान में नागा साधु और पूज्य संत-सन्यासी अपने संपूर्ण वैभव के साथ स्नान करने संगम के तट पर पधारे। सभी संतों की पवित्र उपस्थिति से इस पर्व की शोभा अद्वितीय हो गई।

साधु-संतों का यह अमृत स्नान श्रद्धालुओं के लिये अविस्मरणीय है। साधु-संतों के स्वागत में श्रद्धालुजन अत्यंत उत्साहित हैं। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे का जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र भव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है।

सुरक्षा की दृष्टि से जल, थल, नभ से निगाह रखी जा रही है। पानी के अंदर ड्रोन कैमरे के साथ ही बड़ी संख्या में घुड़सवार दस्ता तैनात है। फायर फाइटिंग टीम के साथ ही पुलिस, पैरामिलिट्री, कमांडो भी मौजूद हैं।
महाकुंभ में प्रयागराज के 48 घाटों पर हर घंटे डुबकी लेने वाले लोगों का क्राउड असेसमेंट का काम भी एक खास टीम कर रही है। महाकुंभ शुरू होने के पहले कई बार क्राउड कैलकुलेशन रिहर्सल किया गया था। घाटों पर क्राउड कैपेसिटी एसेसमेंट रियल टाइम बेसिस पर किया जा रहा है।
महाकुंभ में प्रयागराज के 48 घाटों पर हर घंटे डुबकी लेने वाले लोगों का क्राउड असेसमेंट का काम भी एक खास टीम कर रही है। महाकुंभ शुरू होने के पहले कई बार क्राउड कैलकुलेशन रिहर्सल किया गया था। घाटों पर क्राउड कैपेसिटी एसेसमेंट रियल टाइम बेसिस पर किया जा रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रथम अमृत स्नान पर्व पर मंगलवार को 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों-श्रद्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रथम अमृत स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र और प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेशवासियों को बधाई देते हैं।
प्रयागराज आ रहे श्रद्धालु पवित्र संगम तट पर पहुंचकर त्रिवेणी के जल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। कल्पवासियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भीड़ संगम तट पर आस्था और विश्वास का अद्भुत नजारा पेश कर रही है। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए स्वच्छता और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है।
Comments