लखनऊ में बैठक संपन्न हुआ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह जी अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ बैठक में भारतीय मजदूर संघ की महत्वपूर्ण उपलब्धि की सूचना दी गई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री श्री राम निवास, जिला अध्यक्ष मिथलेश शुक्ल, जिला मंत्री कीर्तिवर्धन, संयुक्त मंत्री हरेंद्र भदौरिया, उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह NHM के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी* के साथ सार्थक और सकारात्मक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में चारों लेबर कोड पर विस्तार से चर्चा हुई। भारतीय मजदूर संघ लंबे समय से इनमें से दो लेबर कोड के कुछ प्रावधानों पर असहमति व्यक्त करता रहा है।
बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने संबंधित प्रावधानों में आवश्यक संशोधन हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के उपरांत भारतीय मजदूर संघ ने चारों लेबर कोड के लागू होने पर अपनी सम्मति प्रदान की।
हम केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने श्रमिक हितों की रक्षा हेतु यह मजबूत पहल की।

Comments