लखनऊ के गोलागंज स्थित लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष तैयारी की गई है। कॉलेज के प्रेसिडेंट आर के सिंह ने बताया कि 77वें गणतंत्र दिवस पर कॉलेज की सभी ब्रांचों को तिरंगे की रंगों की लाइट से सजाया गया है। इस अवसर पर स्कूल में निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
आर के सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को देश के इतिहास के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जिससे उन्हें पता चल सके कि आजादी कितनी कुर्बानियों और संघर्षों के बाद मिली है। और उन्हें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानना बहुत जरूरी है इससे उनके अंदर देशप्रेम की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा और वे अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में देशभक्ति का माहौल होगा और छात्र-छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कॉलेज प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है और सभी छात्रों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।


Comments