यूईआई ग्लोबल एजुकेशन द्वारा राष्ट्रीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “ले विटेस 2026” का आयोजन


लखनऊ ,यूईआई ग्लोबल एजुकेशन द्वारा 3 से 5 फरवरी 2026 तक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “ले विटेस 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दिल्ली, पुणे, जयपुर, आगरा, लुधियाना, तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) और चंडीगढ़ से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस तीन दिवसीय आयोजन में 500 से अधिक छात्र विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। बारिश के बावजूद, प्रतिभागियों का जोश और खेल भावना देखते ही बन रही है, जिससे कार्यक्रम और भी रोमांचक बन गया है।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए यूईआई ग्लोबल एजुकेशन के सीईओ श्री मनीष खन्ना की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही आईटीसी फॉर्च्यून होटल्स के जनरल मैनेजर श्री वैभव भाटिया एवं एचआर मैनेजर सुश्री ऋचा चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशिष्ट बनाया।

कार्यक्रम के रंग-बिरंगे दृश्य, टीम फ्लैग्स और प्रतिभागियों की ऊर्जा को संलग्न तस्वीरों में खूबसूरती से देखा जा सकता है।

Comments