बेस्ट कैरियर इंटर कॉलेज में छात्रों द्वारा साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया



लखनऊ के त्रिवेणी नगर स्थित बेस्ट कैरियर इंटर कॉलेज में कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के छात्रों द्वारा साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनवायरमेंट थीम पर बच्चों ने विभिन्न मॉडल बनाए, जिनमें सोलर सिस्टम, वाटर सर्कल, स्मार्ट सिटी, और लेयर ऑफ सोयल , सेव वाटर, कंप्यूटर चंद्रयान जैसे मॉडल बनाए साथ ही उनके उपयोगिताओं पर भी विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि आईडी यादव, और प्रबंधक राकेश कुमार आर्या उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के मॉडलों की सराहना की और उनका प्रोत्साहन किया। 



बेस्ट कैरियर इंटर कॉलेज के छात्रों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी भाग लिया और बच्चों को बधाई दी। इसके साथ ही स्कूल के डायरेक्टर पुरुषोत्तम सर अजीम सर, प्रिंसिपल रेखा शुक्ला , आंचल मैम, प्रियांशी मैम, नगमा मैम ,शालिनी श्रीवास्तव मैम, अंजलि मैम भी उपस्थित रही।

Comments