बाल्मीकि विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में समाज सेविका मुन्नी देवी बाल्मीकि जयन्ती एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ
लखनऊ ,बाल्मीकि विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में समाज सेविका मुन्नी देवी बाल्मीकि जयन्ती एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव अन्र्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में मुन्नी देवी बाल्मीकि के चित्र पर मुन्नी देवी बाल्मीकि जी के प्रपौत्रों यथार्थ राज घावरी, अरनिक घावरी, अनिका, शैलेन्द्र घावरी, अंकित घावरी द्वारा माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नरेश बाल्मीकि, चेयरमैन द्वारा अपने संबोधन में कहा कि बाल्मीकि समाज व सर्वसमाज से अपील है कि एक समय का भोजन छोड़कर बच्चो को शिक्षा प्रति के जागरूक करें और तकनीकी शिक्षा का ज्ञान अवश्य दे तथा भाईचारा बनाकर समाज को आगे बढ़ायें। अविनाश भारती द्वारा अपने संबोधन में बिना ज्ञान के लड़ने जाये तो हार निश्चित है अतः शिक्षा बहुत ही जरूरी है। रवि कंचन द्वारा बताया गया कि मातृ शक्ति एवं युवा शक्ति को प्रणाम करती जो लोहा आग में तपता है वहीं बनता है। जो मेहनत करता है वहीं तरक्की करता है। लड़कियों की 12वीं की शिक्षा के उपरान्त भी शिक्षा जरूरी है। हुसनैरा जी ने कहा कि मुन्नी देवी बाल्मीकि के जीवन के संघर्ष ने आज की नारी के संघर्ष को प्रेरित किया और शिक्षा पर जोर दिया। नारी नर से कम नहीं है। वक्त की कद्र करों तथा शिक्षित बनो। चौधरी सलमान कादिर ने कहा कि मुन्नी देवी बाल्मीकि जी अशिक्षित होते हुए भी लोगों को शिक्षित होने के लिए सभी वर्गों को प्रेरित किया। बृजेश चौधरी ने वार्षिक उत्सव में आये सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि मुन्नी देवी बाल्मीकि जी से मुझे शिक्षा मिली। बाबा साहेब की बात करते हुए कहा कि शिक्षित हो संगठित हो। माता जी के संघर्ष को याद करते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा पार्क, उनके नाम से मार्ग, चौराहा व प्रतिमा की स्थापना कराई है। कमल वाल्मीकि द्वारा अपने संबोधन में शिक्षा को महत्व देते हुए कहा कि माता जी प्रयासों एवं सफलता का उल्लेख करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। एक वक्त भोजन छोड़कर शिक्षा को प्राथमिकता देना अनिवार्य बताया।
विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, शिखा, वैभवी, पूजा, निधि, दीप्ती, अंशिका, राशि द्वारा प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत पलक, शालिनी ने प्रस्तुत किया। आस्था, अमृत, गौरी, ईशान, तेजप्रताप, अनामिका, मीनाक्षी द्वारा गदर फिल्म प्रसिद्ध गीत मैं निकला गड्डी लेकर गीत पर प्रस्तुति दी। विद्यालय के बच्चों द्वारा नाटक, कविता, गीत, नृत्य आदि से कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया।
उक्त कार्यक्रम में श्री राम कुमार बागी, प्रवीण घावरी, शैलेन्द्र घावरी, आशीष घावरी, महेन्द्र प्रताप सिंह, (संजू) नन्दू बाल्मीकि, कृष्ण लाल, बिन्दा प्रसाद, चौधरी वीर सिंह, कामती बाल्मीकि, मीना देवी, नीलू रावत, तथा विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप कुमार गौड़, वंदना श्रीवास्तव, लता जोशी, ज्योति जोशी, गीता तिवारी, तुलिका, नाहिद, अर्सी, आंचल, सौरभ, सुनील आदि लोग ने कार्यक्रम को संबोधित किया।



Comments