लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ ने एक बार फिर आपसी एकता के मूल्यों को साकार करते हुए होली के पावन अवसर पर एक विशेष पहल की। “हैप्पी होली” अभियान के अंतर्गत लुलु हाइपरमार्केट की टीम ने श्रीमद दयानंद बालसदन अनाथालय के बच्चों को होली किट वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर बच्चों के साथ उत्साह और मुस्कान का सुंदर संगम देखने को मिला। होली किट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया और प्रेम, अपनत्व एवं साथ मिलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया।
यह पहल लुलु हाइपरमार्केट की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें हर त्योहार को समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर मनाने पर जोर दिया जाता है।लुलु समूह का मानना है कि सच्ची खुशी तब होती है जब उसे साझा किया जाए और हर चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय निदेशक – उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली, श्री नोमान अज़ीज़ खान ने कहा, “होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है। लुलु हाइपरमार्केट हमेशा से एकता, प्रेम और साथ मिलकर आगे बढ़ने की भावना को प्रोत्साहित करता रहा है। बच्चों के साथ यह समय बिताना हमारे लिए बेहद विशेष और भावनात्मक अनुभव रहा।”
वहीं, लुलु हाइपरमार्केट के जनरल मैनेजर श्री सुनील शर्मा ने कहा कि लुलु का प्रयास रहता है कि हर त्योहार को सभी के साथ मिलकर मनाया जाए। उन्होंने कहा, “खुशियाँ बाँटने से ही बढ़ती हैं, और लुलु परिवार इसी भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।”
लुलु हाइपरमार्केट आगे भी इसी प्रकार प्रेम, सौहार्द और सहभागिता की भावना को मजबूत करते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता रहेगा

Comments