स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ का 34 वॉ द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव हुए संपन्न

  



नगर निकाय निदेशालय सेक्टर-7 गोमती नगर विस्तार, लखनऊ के भूतल स्थित स्वाति सभागार में स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ का 34 वॉ द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निकाय निदेशालय उ०प्र० की निदेशक श्रीमती ऋतु सुहास जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा भवन जवाहर भवन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती मीना सिंह जी द्वारा की गयी। मंच का संचालन उ०प्र० पालिका केन्द्रीयित अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के प्रवक्ता श्री शैलेन्द्र मिश्रा जी द्वारा किया गया। 


कार्यक्रम में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा जी, उ०प्र फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोशिएसन्स के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संदीप कुमार पाण्डेय उ०प्र० लोक निर्माण मिनिस्टीयिल एसोसिएशन के महामंत्री श्री देवेन्द्र कुमार यादव, जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रंजीत उ०प्र० लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निधि जी, श्री दिग्विजय सिंह, उ०प्र० पार्को एवं स्मारकों के अध्यक्ष श्री अमर सिंह जी, उ०प्र० कारागार विभाग मिनिस्टीरियल संघ के महामंत्री श्री शिवाशुं गुप्ता जी, उ०प्र० अधीनस्थ चयन आयोग के कर्मचारी नेता श्री संदीप यादव जी, उ०प्र० राजकीय मुद्रणालय लखनऊ के श्री विजय कुमार लोधी कर्मचारी नेता एवं नगर विकास विभाग के अंतर्गत उ०प्र० पालिका (केन्द्रीयित) अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिगेन्द्र सिंह जी, उ०प्र० पालिका (केन्द्रीयित) स्वास्थय सेवा संघ के प्रांतीय महामंत्री श्री रामजीत पाण्डेय, उ०प्र० पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व संवर्ग सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रशांत मिश्रा जी एवं उ०प्र० पालिका केन्द्रीयित (इंजीनियर्स) सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रमन सिंह व अन्य कई विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे।



नगर निकाय निदेशालय की सहायक निदेशक श्रीमती सविता शुक्ला के पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं। में उ०प्र० फेडरेशन ऑफ मिनिस्टिीयिल सर्विस एसोशिएसन्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार यादव प्रथम चुनाव अधिकारी एवं श्रीमती मीना सिंह अध्यक्ष इंदिरा भवन जवाहर भवन वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव अधिकारी की देखरेख में समस्त निदेशालय कर्मचारियों की उपस्थिति में वर्ष 2026-28 हेतु द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीयिल सेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी के 

चुनावो में मनोज कुमार सिंह अध्यक्ष, अफजाल फारूकी, महामंत्री , आलोक गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सरोजा चौहान महामंत्री महिला प्रकोष्ठ, शैलेंद्र प्रताप सिंह संगठन मंत्री निर्वाचित हुए।



सिंह जी द्वारा स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ के नर्वनिर्वाचित पदाधिकारीगणों के साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों को संघ संविधान के तहत पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गयी। संघ द्वारा शासन स्तर पर लंबित निदेशालय मिनिस्टीरियल संवर्ग के पुर्नगठन कराने एवं निदेशालय में रिक्त कनिष्ठ सहायकों के पदों पर शीघ्र भर्ती कराने तथा लिपिकीय सवंर्ग में पदोन्नति किये जाने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी। स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्ट्रीरियल सेवा संघ के कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री नगेसर तिवारी (संरक्षक) श्री दीपचन्द्र, श्रीमती बबली रिजवी, कु० गरिमा, श्री सुमित सोलंकी का मनोनयन किया गया। उ०प्र० नगर विकास विभाग में उ०प्र० पालिका केन्द्रीयित संवर्ग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों की समस्याओं के निराकरण हेतु श्री संदीप कुमार पाण्डेय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम संयोजक के तौर पर नगर निकाय निदेशालय संघ एवं उ०प्र० पालिका (केन्द्रीयित) संवर्ग के विभिन्न संगठनों से एकजुटता एवं संगठित रहते हुए अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बनाये जाने का आवाहन किया गया, जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के समस्त पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा समाप्त की घोषणा की गयी।

Comments