आर. के. पैलेस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

 


रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर रकाबगंज स्थित आर. के. पैलेस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।


इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट प्रदीप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।


कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन) ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पर्व है। इस अवसर पर सभी लोग पुराने मतभेद भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशी और उल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलता है।



समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में होली के पारंपरिक गीतों, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह से रंगीन बना दिया। उपस्थित लोगों ने नृत्य और संगीत के साथ होली के पर्व का भरपूर आनंद लिया।


आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है, ताकि सभी लोग मिल-जुलकर खुशियों के इस पर्व को मनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश जाए। कार्यक्रम में गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय अरोड़ा, यहियागंज व्यापार मंडल महामंत्री राजकुमार,बीजेपी पार्षद गिरीश चन्द्र गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Comments