लखनऊ, दिनाँक 13/03/2026 इबादत के पवित्र माह रमजान के अवसर पर आज पूर्व राज्य मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी की तरफ से मोतीमहल लॉन हजरतगंज पर रोजा इफ़्तार एवं रात्रि भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समेत प्रदेश भर से आए रोज़ेदारों, शहर के सम्मानित नागरिकों और सपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इफ्तार के समय सभी ने मिलकर देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की।, इसने उत्तर प्रदेश की राजधानी की 'गंगा-जमुनी तहजीब' को एक बार फिर जीवंत कर दिया। पूर्व राज्य मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी की मेजबानी में हुए इस भव्य कार्यक्रम ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी सुर्खियां बटोरीं। अखिलेश यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व राज्य मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी के इस आयोजन की सराहना की इसके साथ ही कहा कि इतनी बड़ी तादाद में आज सब लोग यहां एकत्र करने के लिए सलाहुद्दीन सिद्दीकी आभार के पात्र हैं उनका यह कदम हमारी गंगा जमुनी तहजीब के लिए सफल साबित हुआ। और समाजवादी पार्टी उनके लिए हमेशा साथ खड़ी रहेगी है।
इस आयोजन में अखिलेश यादव के साथ धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद, समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष एमपी कर्मयनंदा , समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल , राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इकबाल कादरी, पार्टी के कई दिग्गज नेता, विधायक और विधान परिषद सदस्य भी शामिल हुए, जिससे यह आयोजन एक बड़े राजनीतिक विमर्श के केंद्र के रूप में भी उभरा। मोती महल लॉन में लगभग 2000 लोगों की उपस्थिति ने इसे इस सीजन की सबसे बड़ी इफ्तार पार्टियों में से एक बना दिया। सलाउद्दीन सिद्दीकी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना था जहां राजनीति से ऊपर उठकर मानवता और सौहार्द की बात हो सके। उन्होंने इस सफल आयोजन को शहर की एकता की जीत बताया हम सब हमारे बुजुर्गों से मिली इस गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाएं और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां इंसानियत सबसे ऊपर हो।


Comments