बनारसी सिल्क हाउस द्वारा भव्य बनारसी साड़ियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

 बनारसी सिल्क हाउस द्वारा आज हयात रीजेंसी होटल गोमती नगर में भव्य बनारसी साड़ियों की प्रदर्शनी (Exhibition) का आयोजन किया गया इस विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मेयर लखनऊ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, फैशन प्रेमियों एवं साड़ी शौकीनों की उपस्थिति देखने को मिली। प्रदर्शनी में बनारस में निर्मित उत्कृष्ट बनारसी साड़ियों का आकर्षक संग्रह प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रेखा रस्तोगी जी ने बनारसी सिल्क हाउस ग्रुप की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि संस्था बनारस में निर्मित साड़ियों को देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाकर प्रदर्शित एवं विक्रय करती है। 

साथ ही, बनारसी साड़ी जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर मानी जाती है, उसके प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्थान की ओनर रेखा रस्तोगी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में ऐसी हैंडमेड साड़ियों को प्रदर्शित किया गया है, जिन्हें कारीगरों द्वारा 6 से 8 महीनों की कड़ी मेहनत से तैयार किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई साड़ियां ऐसी हैं जो सामान बाजार में उपलब्ध नहीं होतीं, और इन्हें इस विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों के लिए प्रस्तुत किया गया है, ताकि लोग अपनी पसंद के अनुसार इन्हें देख और खरीद सकें। यह प्रदर्शनी न केवल खरीदारी का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि बनारसी हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा और कला को भी लोगों के सामने उजागर कर रही है।

Comments