उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग द्वारा
फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट एनुअल शोकेज़ & मेगा कैरियर सेमीनार 2026 – “विंग्स टू योर फ्यूचर ” का भव्य आयोजन आज इंद्रा गांधी प्रतिष्ठान (मार्स ऑडिटोरियम) में किया गया। इस सेमिनार में लगभग 500–600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो एविएशन, हॉस्पिटैलिटी एवं ट्रैवल सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक हैं।इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ,उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।
इंडस्ट्री ग्रोथ एवं विजन – श्री के.एस. कोहली श्री के.एस. कोहली(संस्थापक एवं नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन) ने भारत के एविएशन सेक्टर की तेज़ी से बढ़ती संभावनाओं और फ्रैंकफिन की अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला।“भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। सही स्किल्स, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश के युवा न केवल भारत बल्कि विश्व में अपनी पहचान बना सकते हैं।”
उन्होंने बताया कि भारत का एविएशन सेक्टर 2030 तक 8% से अधिक CAGR की दर से बढ़ रहा है, जो वैश्विक औसत से लगभग 2.5 गुना अधिक है। FY31 तक देश में 665 मिलियन यात्रियों के आवागमन का अनुमान है। एयरपोर्ट्स की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर 2025 में 164 हो चुकी है और 2047 तक इसे 350 तक बढ़ाने की योजना है।
स्थानीय नेतृत्व का दृष्टिकोण – श्री रंजीत सिंह फ्रेंचाइज़ ओनर, फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट लखनऊ श्री रंजीत सिंह कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ सेंटर युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सपोर्ट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सही करियर दिशा चुनने में मदद करते हैं।
फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट का विस्तार एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ाव
फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट का विस्तार भारत सरकार की Aviation Vision 2047 एवं उड़ान स्कीमे के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत ₹2,28,840 करोड़ की लागत से 100 एयरपोर्ट्स का विकास और 663 रूट्स का संचालन प्रस्तावित है।इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, भारत का एविएशन सेक्टर वर्तमान में 7.7 मिलियन नौकरियों को समर्थन देता है, जो 2047 तक बढ़कर 25 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है।फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट वर्तमान में भारत में 85 से अधिक फ्रेंचाइज़ सेंटर संचालित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में इसके सेंटर लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, नोएडा और गोरखपुर में हैं, और जल्द ही कानपुर, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, प्रयागराज और बरेली में विस्तार की योजना है।
राष्ट्रीय स्तर पर, फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट अगले तीन वर्षों में 100 नए सेंटर भारत में और 30 अंतरराष्ट्रीय सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहा है। साथ ही, एक विश्वस्तरीय पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने की भी तैयारी है।अन्य नेतृत्व के विचार
इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स का महत्व – श्री आर.एस. कोहली
नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री आर.एस. कोहली ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स और व्यावहारिक अनुभव बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट छात्रों को रियल-टाइम इंडस्ट्री एक्सपोजर प्रदान करता है, जिससे वे बेहतर तरीके से अपने करियर की शुरुआत कर सकें।ग्लोबल स्टैंडर्ड ट्रेनिंग पर जोर – श्री विलियम डेनियल मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विलियम डेनियल ने कहा कि फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट का उद्देश्य छात्रों को ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार प्रशिक्षित करना है। उन्होंने बताया कि संस्थान तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स पर भी विशेष ध्यान देता है।युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल – श्री सुधीर मल्होत्रा COO सुधीर मलहोत्रा ने कहा कि फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट अपने कोर्स को लगातार अपडेट करता है ताकि छात्र इंडस्ट्री की बदलती मांगों के अनुरूप तैयार हो सकें और उन्हें बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो सकें।
निष्कर्ष यह मेगा करियर सेमिनार 2026 फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट की युवाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस आयोजन ने छात्रों को सही दिशा, आत्मविश्वास और बेहतर करियर अवसरों की समझ प्रदान की।ऐसे प्रयास भविष्य में भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।



Comments