जय हिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल निषाद के द्वारा महाराजा निषादराज जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया
जय हिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल निषाद के द्वारा आयोजित महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया .
इस मौके प राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल निषाद ने कहा कि पीडीए को अधिकार तभी मिलेंगे जब उचित रूप से आरक्षण का हक सबको मिलेगा। संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए जय हिंद समाज पार्टी प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अनु टंडन ने कहा जय हिंद समाज पार्टी अपने पिछड़े समाज के लोगों के लिए कई वर्षों से लगातार काम कर रही और नंदलाल निषाद जी अपने समाज को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ पिछले कई साल से लगातार काम कर रहे हैं. मुख्य अतिथि फैज़ाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा की जय हिंद समाज पार्टी समाजवादी पार्टी का अभिन्न अंग है. अवधेश प्रसाद ने कहा 2027 में जब समाजवादी सरकार आयेगी नदी के किनारे पट्टा सिर्फ निषादों को दिया जायेगा.
कार्यक्रम की अध्यक्ष चौधरी अनिल निषाद , रमेश राजभर, मुराद वारसी, रामबाबू कश्यप, नीलम निषाद, रमेश निषाद , रमेश चंद निषाद, साहब वरदान निषाद, राजदेव निषाद, कपिल देव निषाद, सुनील निषाद, पुत्तीलाल निषाद, राजू निषाद, सत्यम बिंद , प्रह्लाद निषाद, पूरन लाल निषाद, शिव शंकर निषाद , रविंद्र निषाद, प्रमोद निषाद, रामसूरत, शिवचरण निषाद, रघुनाथ निषाद और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.
Comments