करणी सेना ने कहा कि जो सनातन धर्म को अपशब्द कहते हैं उन नेताओं पर हो कड़ी कार्रवाई

 




राजधानी लखनऊ के उप प्रेस क्लब में करणी सेवा पंजीकृत द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से

प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह राजा

 प्रदेश संगठन महामंत्री वीर प्रताप सिंह

 प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिनव सिंह

 महिला शक्ति से सौम्या मिश्रा

 व सविता सिंह उपस्थित रहे इस प्रेस वार्ता के माध्यम से पदाधिकारी ने करणी सेवा के मुख्य उद्देश्यों और सनातन धर्म पर हो रही राजनीति पर अपनी बात रखी जिनमें मुख्य रूप से

कहा गया कि 

1 - राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के कुशल निर्भीक नेतृत्व में हिंदू धर्म के हित के कार्य करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है ।


2- करणी सेना पंजीकृत उप्र इकाई स्पष्ट चेतावनी देती है कि हिंदू धर्म का , साधु संतों का , हिंदू धर्म के प्रतीकों का अपमान करने वालों को दंडित किया जाएगा ।

3 - स्वामी प्रसाद मौर्या, चंद्रशेखर रावण , राजकुमार भाटी जैसे लोग अब हिंदू धर्म और साधु संतों के विरुद्ध। बोलना बंद कर दें अन्यथा इसका परिणाम बहुत बुरा होगा । इसके जिम्मेदार यही हिंदू धर्म विरोधी लोग होंगे ।

4- उप्र में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण , लव जेहाद का विरोध जारी रहेगा । मौलाना छांगुर सरीखे धर्मांतरण करवाने में जुटे जेहादियों पर उप्र सरकार सख्त से सख्त कार्यवाही करे ।

5- करणी सेना पंजीकृत उप्र इकाई का मानना है कि हिंदू धर्म विरोधी तमाम बयानबाजी , धर्मांतरण कार्य ,लव जेहाद आदि घृणित कार्यों के पीछे हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता तो है ही साथ ही साथ विदेशी फंडिंग ( इस्लामिक और ईसाई मिशनरियों ) के निवेश द्वारा इसे पूरा करवाया जा रहा है ।

Comments