जय हिंद समाज पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई ललिता हरेंद्र पासवान


राजधानी लखनऊ के गांधी सभागार में जय हिंद समाज पार्टी द्वारा महर्षि कश्यप जी एवं निषाद राज का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद विशिष्ट अतिथि में उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन जय हिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल निषाद एवं समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी ललिता हरेंद्र पासवान समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



 इस मौके पर ललिता हरेंद्र पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी से 2022 से प्रत्याशी रह चुकी है और 2027 के चुनाव की भी तैयारी कर रही है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमारी आम जनता बेरोजगारी शिक्षा और स्वास्थ्य के अभाव में जी रही है वर्तमान सरकार ने जनता के हित में कोई भी कार्य नहीं किया । अगर वह चुनाव जीत कर सत्ता में आती है तो महिलाओं समेत समस्त जनता के हितों में कार्य करेंगी। बल्कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य समाज सेवा ही करना है।

Comments