लखनऊ,दिल्ली पब्लिक स्कूल शहीदपथ के प्रागंण में ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को सांसद माननीय जगदम्बिका पाल, स्नेहलता पाल विद्यालय के वाइस चेयरमैन अभिषेक पाल तथा सी ई०ओ स्वाति पाल के सौजन्य से विशाल भंडारा तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम उन्होंने महाबली हनुमान की पूजा अर्चना करते हुए भोग लगाया तत्पश्चात सभी में प्रसाद वितरण किया गया ।
इस आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मंजू लखनपाल, उप प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति सिंह मल्होत्रा, प्रवेश संचालिका श्रीमती दिव्या सिंह तथा विद्यालय समूह के सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया । विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं सामान्य जन साधारण ने प्रसाद ग्रहण किया ।प्रात 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और सायं 4:00 बजे तक चला । अंजनि पुत्र हनुमान की कृपा सब पर सदैव बनी रहे इस कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
Comments