कोरी/कोली/बुनकर समाज की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन




लखनऊ: राष्ट्रीय कोरी/कोली समाज परिवर्तन महासभा/संस्थान (रजि.) द्वारा आज दिनांक 26.06.2026 को प्रेस क्लब लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के 4 करोड़ कोरी/कोली/बुनकर समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 


बैठक के उपरांत संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.बी. सिंह शंखवार एवं अध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।


*मुख्य मांगे:* 

1. 1857 की वीरांगना झलकारी बाई एवं अमर शहीद पूरन सिंह कोरी की समाधि स्थल हेतु 100 एकड़ जमीन व झाँसी रेलवे स्टेशन का नामकरण।

2. हथकरघा आयोग एवं SC/ST आयोग में समाज का प्रतिनिधित्व।

3. हाईकोर्ट में समाज के 5 अधिवक्ताओं को स्टेंडिंग काउंसिल नियुक्त करना।

4. समाज के छात्रों हेतु विशेष छात्रवृत्ति व कोचिंग की व्यवस्था।

5. *"उत्थान विकास आयोग"* का गठन।


संस्था ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। इस अवसर पर इंजी. मोहनलाल कोरी, डॉ. जगन कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments