ज्येष्ठ माह के पावन 7वें बड़े मंगलवार 16 जून 2026 को आस्था नगर जन कल्याण समिति द्वारा देवा रोड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की तैयारी को लेकर समिति ने प्रेस वार्ता की। अध्यक्ष श्री यू पी सिंह और महामंत्री श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पिछले 7 सालों से आयोजित हो रहे इस भंडारे में राजधानी के कई गणमान्य लोग शामिल होते हैं।
इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, भगवान भोलेनाथ एवं समस्त देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार-पूजन होगा। शाम 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में प्रचार मंत्री श्री राजेश सिंह बिसेन, कार्यकारी सदस्य श्री गोविंद सिंह कुशवाहा एवं इंडियन लूसीयस स्वीट्स के मैनेजर श्री सतेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील की है।

Comments