लखनऊ , 12 जून 2026निरीक्षण के दौरान आवास आयुक्त ने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर के कार्यों में तेजी लाने तथा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को टेंडर के माध्यम से शीघ्र संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं में स्थित वाणिज्यिक भूखंडों का रेरा पंजीकरण जल्द सुनिश्चित करने तथा विकास एवं निर्माण संबंधी लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
आवास आयुक्त ने दोनों योजनाओं में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं रखरखाव व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में उपलब्ध सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य वास्तुविद नियोजक, अधीक्षण अभियंता, वृंदावन एवं अवध विहार वृत्त तथा उप आवास आयुक्त (लखनऊ) उपस्थित रहे।


Comments