प्रेस क्लब लखनऊ में कोरी/कोली/बुनकर समाज की बैठक में सर्वसम्मति से पारित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपा गया। समाज के लगभग 4 करोड़ लोगों के हित में वीरांगना झलकारी बाई के वंशजों को जमीन, हथकरघा आयोग गठन, जाति प्रमाण पत्र की समस्या का समाधान एवं सरकारी पदों पर प्रतिनिधित्व की मांग की गई है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद वर्मा ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी समाज विकास से वंचित है। सरकार से तत्काल कार्यवाही की अपेक्षा है।

Comments