उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की दिशा पर होगा मंथन-
उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में रविवार, 2 अगस्त 2026 को “प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन” का आयोजन विवेक उत्सव लॉन, बैंक रोड, गोरखपुर में किया जाएगा। सम्मेलन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
निर्मल सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन, शिक्षा, धार्मिक एवं सामाजिक उत्थान, युवाओं की सहभागिता तथा भविष्य की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के सिख एवं पंजाबी समाज को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले सम्मानित वक्ता एवं पदाधिकारी
सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड – अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, कानपुर,सरदार मंजीत सिंह तलवार – चेयरमैन,सरदार निर्मल सिंह – उपाध्यक्ष, लखनऊ,सरदार सुरेन्द्रपाल सिंह बक्शी लखनऊ – महासचिव,सरदार धर्मवीर सिंह बग्गा टांडा – महासचिव (संगठन), सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा –सहारनपुर महासचिव (राजनीतिक),सरदार अवतार सिंह छाबड़ा – रायबरेली,सरदार हरी सिंह बबलू – उपाध्यक्ष, पूर्वांचल,सरदार हरजिन्दर सिंह, प्रयागराज– कैशियर, इनके अतिरिक्त पूर्वांचल क्षेत्र के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक सरदार जगनैन सिंह “नीटू”ने बताया कि मुख्य आयोजकों सहयोगी सरदार जसपाल सिंह,सरदार हरजीत सिंह साहनी – गुरुद्वारा जटाशंकर साहिब,सरदार कुलदीप सिंह “नीलू” – गुरुद्वारा मोहद्दीपुर साहिब,सरदार मनमोहन सिंह “लाडो” – गुरुद्वारा पैडलेगंज साहिब,बीबी परमजीत कौर राना – गुरुद्वारा भगत कबीर साहिब, मगहर,सरदार भूपिन्दर सिंह – गुरुद्वारा साहिब, फर्टिलाइजर कॉलोनी, गोरखपुर
एवं समस्त सिख / पंजाबी समाज
दिनांक : 2 अगस्त 2026 (रविवार)
प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्थान : विवेक उत्सव लॉन, बैंक रोड, गोरखपुर पर शिरकत कर सम्मेलन का हिस्सा होंगे ।
आयोजकों ने प्रदेश के सभी सिख एवं पंजाबी समाज के सदस्यों से सपरिवार उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक उत्थान के इस ऐतिहासिक सम्मेलन को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Comments