देश की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में नरवाना स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) 2026 के 21वें संस्करण का भव्य शुभारंभ में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट श्री राकेश यादव ने एनएसएटी 2026-27 के औपचारिक शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर डॉ. शेष मणि मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएटी 2026-27 के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में श्री राकेश यादव ने कहा कि एनएसएटी केवल एक छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन करने तथा उन्हें जी, नीत एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी के लिए सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया।
डॉ. शेष मणि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणा की वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी फैकल्टी, नियमित मूल्यांकन प्रणाली एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता की दिशा में अग्रसर करते हैं। उन्होने अभिभावकों से अपने बच्चों का एनएसएटी 2026 में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का आग्रह किया।
एनएसएटी (नारायण स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट) कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित नारायणा का राष्ट्रीय स्तर का स्कॉलरशिप एवं एप्टीट्यूड टेस्ट है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को र। करोड तक के कैश पुरस्कार 90% तक की छात्रवृत्ति. राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर तथा भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी का लाभ प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को एनएसएटी 2026 की परीक्षा प्रक्रिया, छात्रवृत्ति योजनाओं, परीक्षा की तैयारी एवं नारायणा की उत्कृष्ट अकादमिक प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त किया तथा एनएसएटी 2026 में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों से एनएसएटी 2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के आह्वान के साथ हुआ।

Comments