भारतीय मजदूर संघ का 72वाँ स्थापना दिवस एवं श्रमिक गोष्ठी 23 जुलाई को संपन्न




भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह एवं श्रमिक गोष्ठी का आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 2:00 बजे डॉ. राधा कमल मुखर्जी सभागार, समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया।


इस समारोह में भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा "राष्ट्र हित! उद्योग हित!! श्रमिक हित!!!" एवं "श्रम ही राष्ट्र निर्माण का आधार" विषय पर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्र निर्माण में श्रम की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।


कार्यक्रम में परिवहन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), डाक (पोस्टल), बैंक, रेलवे, विश्वविद्यालय, राज्य कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।


इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, बैंक सेक्टर के अखिल भारतीय महामंत्री श्री मनमोहन दास, राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री श्री हरिशरण मिश्रा, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री योगेश कुमार उपाध्याय, भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ के जिला अध्यक्ष श्री कीर्तिवर्धन सहित भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, श्रम सम्मान तथा विकसित भारत के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।


भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग देने वाले सभी संगठनों एवं नागरिकों का धन्यवाद किया।

Comments