अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने 6 जुलाई को प्रेस वार्ता कर एक हिन्दू परिवार के साथ हुई घटना पर कार्रवाई की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने पुलिस उपआयुक्त पश्चिमी को प्रार्थनापत्र देकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
शिकायतकर्ता प्रीति त्रिपाठी और निहारिका त्रिपाठी के अनुसार उनकी ननद शिल्पी त्रिपाठी को 2017 में इरफाना के जरिए मोनिश हसन ने फंसाकर धर्म परिवर्तन कर निकाह किया। आरोप है कि बाद में शिल्पी के पिता और भाइयों की मौत, संपत्ति हड़पने और इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया गया।
महासभा ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Comments