राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में “सनातनी संकल्प दिवस” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, गणमान्य अतिथियों, राष्ट्रीय, प्रदेश, प्रांत, मंडल, जिला, प्रखंड, न्याय पंचायत एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के रूप में जगद्गुरु श्री राम दिनेशाचार्य जी महाराज, श्री राजकुमार दास जी, श्री इंद्रेश कौशिक जी महाराज एवं राष्ट्र पुत्री सुश्री समीक्षा सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिन्दू समाज में जागरूकता, सामाजिक एकता, संगठन विस्तार तथा राष्ट्रहित के प्रति जनमानस को प्रेरित करना रहा।
राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता, जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती होती है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सनातन संस्कृति, भारतीय संस्कारों और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज के युवा, महिलाएं, व्यापारी वर्ग एवं सभी सनातनी बंधु संगठित होकर राष्ट्र और समाज के हित में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से सेवा, सहयोग, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Comments