मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. अमेरिका सिंह इन दिनों उदयपुर के प्रवास पर हैं। उनके उदयपुर प्रवास के दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिला खेल अधिकारी उदयपुर श्री शकील हुसैन एवं उदयपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री मुकेश जैन ने प्रो. अमेरिका सिंह का शॉल, माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उदयपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रो. अमेरिका सिंह ने कहा कि राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मेवाड़ की धरती ने हमेशा वीर और खिलाड़ी पैदा किए हैं। आवश्यकता है तो युवा खिलाड़ियों को सही मंच, सही प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।
खेल अधिकारी शकील हुसैन ने कहा कि प्रो. सिंह जैसे अनुभवी शिक्षाविद के मार्गदर्शन से उदयपुर के खेल जगत को नई दिशा मिलेगी।
उद्योगपति मुकेश जैन ने कहा कि उद्योग जगत भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आएगा।
इस दौरान खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments