शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने किया प्रतिमा का स्वच्छता एवं माल्यार्पण कार्यक्रम
लखनऊ। अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन द्वारा नेबरहुड पार्क में स्थित सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा की धुलाई एवं साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। शहीद भगत सिंह जी के राष्ट्र के प्रति त्याग, साहस एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डी•पी• ने कहा कि सरदार भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार और उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदरपाल सिंह , उपाध्यक्ष रणवीर सिंह कलसी , पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह , मनमोहन सिंह मुनमुन, तेजपाल सिंह बग्गा एवं भूपेंद्र सिंह सोनू सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


Comments