राजधानी लखनऊ में भारतीय संस्कृति, लोककला और साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोमती उत्सव समिति द्वारा 13, 14 एवं 15 नवंबर को तीन दिवसीय गोमती उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, विशाल खंड-4 में आयोजित होने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
प्रेस वार्ता में आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और साहित्यिक प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 13 नवंबर को नृत्य नाटिका, ईशा मिश्रा, चरकुला नृत्य, मयूर नृत्य एवं फूलों की होली जैसी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही बॉलीवुड सिंगर रवि त्रिपाठी की प्रस्तुति भी होगी।
14 नवंबर को लोकनृत्य, वी.आई.पी. कॉमेडियन (मुंबई) और भोजपुरी गायन की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं 15 नवंबर को फरवाही नृत्य, पूर्वांचल लोकनृत्य तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को शाम 4 बजे युवा कवि सम्मेलन भी विशेष आकर्षण रहेगा।
इसके अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विविध कार्यक्रम तथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नायाब नगीनों की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।
इस आयोजन में डॉ. नीरज सिंह, उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश की भी प्रमुख भूमिका रहेगी। कार्यक्रम से जुड़े आयोजकों में राजीव मिश्रा (मुख्य संरक्षक), सर्वेश अवस्थाना (परिकल्पना) एवं राम कृष्ण यादव (अध्यक्ष एवं संयोजक), समिति के रूपेंद्र कुमार सिंह आदि कई सदस्य उपस्थित शामिल हैं।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होकर भारतीय लोककला, संगीत और साहित्य का आनंद लें।
इस कार्यक्रम में सदस्य रूपेन्द्र कुमार सिंह, अशोक यादव, दीपक तिवारी, अमित त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह 'सम्राट', मोहित शुक्ला, हिमांशु पांडे। आदि उपस्थित रहे।

Comments